{"_id":"69e12dcd74534b33870f3424","slug":"15-trucks-stranded-at-dharsool-mandi-for-four-days-unable-to-get-gate-passes-to-leave-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152173-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धारसूल मंडी में 4 दिनों से फंसे 15 ट्रक, बाहर जाने के नहीं मिल रहे गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धारसूल मंडी में 4 दिनों से फंसे 15 ट्रक, बाहर जाने के नहीं मिल रहे गेट पास
विज्ञापन
कुलां। गेट पास के इंतजार में खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कुलां। धारसूल अनाज मंडी में गेहूं की आवक जारी रहने के बावजूद गेट पास प्रक्रिया की जटिलता और पोर्टल साइट ठप होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके कारण ट्रक चालकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले चार दिनों से करीब 15 ट्रक मंडी परिसर में खड़े हैं क्योंकि उन्हें बाहर निकलने के लिए गेट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे मंडी में जाम की स्थिति बन गई है और आवागमन बाधित हो रहा है। ट्रक चालक जगदीप सिंह, हंसराज, जीवन, सतपाल, दारा सिंह, बलविंद्र, महेंद्र और बब्बू ने रोष जताते हुए बताया कि वे गेहूं ढुलाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन गेट पास न मिलने से वाहन खड़े हैं।
मार्केट कमेटी कर्मचारियों के अनुसार पोर्टल साइट कभी व्यस्त, कभी धीमी और कभी ठप रहने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ट्रक चालकों ने बताया कि उन्हें रोजाना लगभग 1500 रुपये भाड़ा मिलता है, लेकिन कई दिनों से काम बंद रहने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालकों और आढ़तियों ने व्यवस्था में सुधार कर तुरंत गेट पास जारी करने की मांग की है ताकि मंडी संचालन सामान्य हो सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X