सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1601 students appeared for the admission test in Aarohi schools, 199 were absent

Fatehabad News: आरोही स्कूलों में दाखिले के लिए 1601 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 199 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
1601 students appeared for the admission test in Aarohi schools, 199 were absent
फतेहाबाद के आरोही मॉडल स्कूल में दा​खिले के लिए परीक्षा देते हुए विद्याथर्थीस्त्रोत ​शिक्षा व - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के आरोही मॉडल स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश के लिए रविवार को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। 1601 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 199 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 1800 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे।
Trending Videos


शिक्षा विभाग ने आरोही स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। रविवार को दो चरणों में परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई। मेरिट के आधार पर विभाग अब संबंधित कक्षा में दाखिला देगा। परीक्षा के लिए जिले के पांच आरोही स्कूलों में ही केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र यानी कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों की सुबह 10 से 12 और कक्षा 9 और 11वीं के विद्यार्थियों की दोपहर 1 से 3 बजे तक परीक्षा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

80 सीटों के लिए होगी परीक्षा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कक्षा छठी में 80 सीटों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इसके अलावा कक्षा 7, 8, 9, 11 में खाली सीटों के लिए परीक्षा हुई। इन कक्षाओं में अगर कोई विद्यार्थी छोड़ गया है तो उस सीट पर मेरिट आधार पर दाखिला होगा।



राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्रों पर इन विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

केंद्र परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे अनुपस्थित रहे

बनगांव 453 352 101

सरवरपुर 217 202 15

डूल्ट 360 337 23

कंहड़ी 259 235 34

जल्लोपुर 511 475 36

-

आरोही मॉडल स्कूलों में कक्षा छठी में सभी और अन्य कक्षाओं में खाली हुई सीटों पर विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए परीक्षा ली गई है। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।

-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ

-



आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा ली गई है। परिणाम 27 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। मेरिट के आधार पर स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।

-विपिन गर्ग, इंचार्ज, राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed