सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana's dream project Herbal Park is in a bad state, there is nothing in the name of facilities

Fatehabad News: टोहाना का ड्रीम प्रोजेक्ट हर्बल पार्क बदहाल, सुविधा के नाम पर कुछ नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tohana's dream project Herbal Park is in a bad state, there is nothing in the name of facilities
ग्रिल की समस्या को दिखाते हुए पार्क में आए लोग।
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर बने हर्बल पार्क अनदेखी के चलते बदहाल होता जा रहा है। इस कारण पार्क में आने वाले लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों के अनुसार करीब 5 महीने पहले भाखड़ा नहर का पुनः निर्माण करने के नाम पर साइकिलिंग ट्रैक को उखाड़ा गया था। उसके बाद से अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है।
Trending Videos


लोगों के अनुसार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। वहीं नहर के किनारे ग्रिल न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला जब टोहाना से पहली बार विधायक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने तो उन्होंने इस पार्क को ड्रीम प्रोजेक्ट बनाकर निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में आए राकेश सैनी, कमल गुप्ता, विक्रम, देवी राम, विजय सिंगला, प्रवीण, कृष्ण लाल सैनी, संजय सैनी, चंद्र सिंह ने बताया कि करीब 5 महीने पहले सिंचाई विभाग की ओर से भाखड़ा नहर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसका कार्य पूरा होने के 3 महीने बाद भी नहर किनारे ग्रिल नहीं लगाई गई है। भाखड़ा नहर करीब 25 फीट गहरी है। ग्रिल न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

:: रोजाना हर्बल पार्क में टहलने के लिए आता हूं। पिछले कुछ समय से यहां काफी अव्यवस्था बनी है। पार्क में साफ-सफाई का अभाव है। अनदेखी के कारण पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि हर्बल पार्क की नियमित देखभाल होनी चाहिए।

-देवीराम



:: पार्क के पास से भाखड़ा नहर गुजर रही है। यह करीब 25 फीट गहरी है। नहर किनारे स्थित रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। आज तक प्रशासन ने इसे ठीक नहीं करवाया है। जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

- कृष्ण लाल सैनी



:: शाम के समय हर्बल पार्क में महिलाएं व छोटे बच्चे घूमने के लिए आते हैं। पार्क के पास से गुजर रही नहर को लेकर प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए है। प्रशासन को चाहिए कि यहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।

- महावीर सोलंकी

:: पार्क में टहलने के लिए आने वाले शहरवासियाें के लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जो बना हुआ है वह भी खराब हाेने के कारण बंद पड़ा है। खराब शौचालय के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
- राकेश सैनी



प्रशासन ने नहर का पुनर्निर्माण कार्य करवाने के लिए हर्बल पार्क की साइकिलिंग ट्रैक को तोड़ दिया था लेकिन आज तक इसको पुन: नहीं बनवाया गया। इसके न बनने से लोगों को सड़क पर ही साइकिलिंग करनी पड़ रही है।

- सोनू



:: पार्क में लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लगाई गई ओपन जिम खराब हो चुकी है। आज तक प्रशासन ने इसे ठीक नहीं करवाया है। जिम खराब हाेने से लोगों को दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा है।

- विजय सिंगला



:: हर्बल पार्क वन विभाग के अंतर्गत आता है। वन विभाग इसकी नियमित देखभाल नहीं कर पा रहा है। पार्क में खरपतवार काफी हो चुकी है। जिसके कारण जहरीले कीट-पतंगों का भय बना रहता है। विभाग को यहां की नियमित सफाई करवानी चाहिए।

- विक्रम सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed