{"_id":"69c10149703f8af10202aecd","slug":"video-queues-for-gas-cylinders-in-fatehabad-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गीता मंदिर में लगी गैस सिलिंडरों के लिए कतार, 170 उपभोक्ताओं को मिले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गीता मंदिर में लगी गैस सिलिंडरों के लिए कतार, 170 उपभोक्ताओं को मिले सिलिंडर
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:30 PM IST
Link Copied
फतेहाबाद शहर के गीता मंदिर परिसर में सोमवार को भारत गैस एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई दी गई। पिछले तीन-चार दिनों से बुकिंग करा चुके उपभोक्ता सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। सिलिंडरों की किल्लत के चलते दोपहर तक उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं।
एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक करीब 170 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई थी, केवल उन्हीं को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर दिए गए। कई दिनों के इंतजार के बाद सप्लाई मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कतारों के कारण उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। एजेंसी की ओर से आगामी दिनों में सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।