{"_id":"6a81f5c442ea74b8f20d0192","slug":"40-farmers-heading-to-the-khanauri-border-detained-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-159362-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खनौरी बॉर्डर जा रहे 40 किसान हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खनौरी बॉर्डर जा रहे 40 किसान हिरासत में लिए
Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रतिया। खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों के जत्थे को रोकती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। खनौरी बॉर्डर से पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को रवाना हुए भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के 40 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद किसानों को शहर थाने में ले जाया गया।
जत्थे की अगुवाई यूनियन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजविंद्र सिंह चहल कर रहे थे।यूनियन के प्रवक्ता राम जाट ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में 16 अगस्त से किसान बचाओ पैदल यात्रा शुरू की जा रही है।
यह यात्रा शुभकरण सिंह के गांव दाता सिंह वाला स्थित खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रस्तावित है। इसी यात्रा को समर्थन देने के लिए राजविंद्र सिंह चहल के नेतृत्व में 40 किसान खनौरी बॉर्डर जा रहे थे। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें फतेहाबाद रोड पर रोककर डिटेन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे हर हाल में खनौरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन देंगे और यूनियन के पांच सदस्य पैदल जत्थे के साथ दिल्ली जाएंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने किसानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की।
उन्होंने प्रशासन से किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर मांगों का लोकतांत्रिक समाधान निकालने की अपील की। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।