{"_id":"69b9a26220ff14062e036b74","slug":"627-people-availed-the-benefits-of-government-services-at-the-camp-held-in-bighad-2-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150344-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीघड़-2 में लगे कैंप का 627 लोगों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीघड़-2 में लगे कैंप का 627 लोगों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़-2 के पंचायत घर में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर 627 नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और मौके पर ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किए।
कैंप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गायत्री ने उपस्थित होकर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर 15 पेंशन धारकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाईं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्लूकोमा सप्ताह के तहत जानकारी दी और 176 लोगों को दवाइयां वितरित कीं, साथ ही 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए स्टॉल लगाया गया, जहां 10 नागरिकों ने आवेदन किए। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जबकि जिला कल्याण विभाग ने पंपलेट वितरित किए। क्रीड विभाग के सहयोग से परिवार पहचान पत्र संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
Trending Videos