{"_id":"69ba8de9dbefbbb0b70e8adb","slug":"video-eight-connections-were-cut-to-recover-water-bills-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पानी के बिलों की रिकवरी के लिए काटे आठ कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पानी के बिलों की रिकवरी के लिए काटे आठ कनेक्शन
भूना शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जल शुल्कों की बकाया राशि की वसूली के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के बिलों की रिकवरी और अवैध कनेक्शनों की जांच करके आज भूना शहर के श्याम विहार में 8 कनेक्शन काटे गए हैं I
शर्मा चंद लाली जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद ने बताया कि विभाग का मुख्य लक्ष्य उन उपभोक्ताओं से संपर्क करना है जिनके जल शुल्क लंबे समय से लंबित हैं। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित करें। रिकवरी के साथ-साथ ये टीमें शहर में अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शनों की भी जांच करेंगी। बिना अनुमति लिए पानी का उपयोग करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
कनिष्ठ अभियंता विकास पारीक ने कहा कि पानी एक बहुमूल्य संसाधन है। विभाग का उद्देश्य न केवल राजस्व प्राप्त करना है, बल्कि आमजन को पानी की बर्बादी रोकने और वैध कनेक्शन के माध्यम से व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए जागरूक करना भी है I
उपमंडल अभियंता ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने पानी के बिलों का समय पर भुगतान कर विभाग का सहयोग करें ताकि भविष्य में निर्बाध और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन अवैध है, तो वे तुरंत उसे नियमित करवा लें, अन्यथा चेकिंग के दौरान पाए जाने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
इस मौके पर मीटिंग में राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, पृथ्वी सिंह,खंड संयोजक, सुनील कुमार कनिष्ठ अभियंता, मोनिका रानी, निर्मला, सुमन, सतीश कुमार, सोनू कुमार, परवीन कुमार, संदीप कुमार, दुष्यंत चोपड़ा, निर्मला रानी, सुमन रानी, कांता रानी, सुनील कुमार,आदि कर्मचारी मौजूद थे I
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।