{"_id":"69c57e6a0e065f8c890a3bf4","slug":"64-teams-are-showing-their-strength-in-cricket-title-match-on-29th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150901-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्रिकेट में 64 टीमें दिखा रहीं दमखम, 29 को खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्रिकेट में 64 टीमें दिखा रहीं दमखम, 29 को खिताबी मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गांव नूरकी अहली में आयोजित प्रतियोगिता में पहुंचे बाबा ब्रह्मदास महाराज खिलाड़ियों से मुलाकात
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव नूरकी अहली में सुरेश जोइया व हर्ष कंबोज की याद में क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता गांव के क्रिकेट क्लब जय बाबा सुंदर गिरी व ग्राम पंचायत के सहयोग से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में वीरवार को बाबा भूमण शाह डेरे के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने शिरकत की।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन 16 टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए। इसमें जिले के विभिन्न गांवों के अलावा पंजाब व राजस्थान के क्षेत्रों की कुल 64 टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। क्रिकेट क्लब के प्रधान राकेश विनायक ने बताया कि एक मैच 5-5 ओवर का करवाया जा रहा है।बुधवार को 16 टीमाें के बीच मैच हुए। इसमें से दो टीमाें को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया है।
वीरवार को भी 16 टीमों के बीच 8 मैच हुए। इसमें से दो टीमों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। फाइनल में कुल 8 टीमें पहुंचेगी।
इसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट उत्सव का समापन 29 मार्च को होगा। इसी दिन टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।
Trending Videos