Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, the Electricity Corporation is taking action against defaulting consumers; the connection for Landmark Garden City has also been disconnected.
{"_id":"69c655986bd22c6088047ebf","slug":"video-in-tohana-fatehabad-the-electricity-corporation-is-taking-action-against-defaulting-consumers-the-connection-for-landmark-garden-city-has-also-been-disconnected-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर कर रहा कार्रवाई, लैंडमार्क गार्डन सिटी का कनेक्शन भी काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर कर रहा कार्रवाई, लैंडमार्क गार्डन सिटी का कनेक्शन भी काटा
बिजली निगम की टीमों द्वारा लगातार बिजली निगम के डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत 2000 रुपए से ऊपर के बकाया बिल के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, इसी कड़ी में निगम द्वारा टोहाना के हिसार रतिया रोड को जोड़ने वाले नए बाईपास पर स्थित लैंडमार्क गार्डन सिटी का उदय डेवलपर के नाम से लिए टेंपरेरी कनेक्शन को भी डिफॉल्टर राशि के चलते काट दिया है विभाग के अनुसार उक्त कॉलोनी पर करीबन 2 लाख से अधिक का बिल बकाया था जिसके चलती यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, निगम की टीमों द्वारा अब तक 70 से अधिक डिफॉल्ट कनेक्शन को काट दिया गया है तथा करीबन एक करोड़ 73 लाख रुपए की रिकवरी मार्च महीने में की गई है। जानकारी देते हुए बिजली निगम के सीए देवीलाल ने बताया कि लैंडमार्क कॉलोनी द्वारा बकाया बिल जमा नहीं करवाया गया जिसके चलते नोटिस भी दिए गए जब कोई बिल अदायगी नहीं की गई तो टेंपरेरी कनेक्शन को काट दिया गया है।
शहर से लगभग 35 फ़ीसदी की रिकवरी की जा चुकी है निगम की अलग-अलग टीमों द्वारा कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी दफ्तर खुले रहेंगे और लोग बिलों की अदायगी कर सकते हैं। बिजली कनेक्शन काटे जाने पर जब लैंडमार्क कॉलोनी के मैनेजर अनीश से बात करनी चाहिए तो उन्होंने शादी समारोह में व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।