Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Long queues for petrol and diesel persist for a second day in Fatehabad; supplies being distributed under police presence.
{"_id":"69c62d17eba6a957b70d0f71","slug":"video-long-queues-for-petrol-and-diesel-persist-for-a-second-day-in-fatehabad-supplies-being-distributed-under-police-presence-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे दिन भी लंबी लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में हो रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे दिन भी लंबी लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में हो रही सप्लाई
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब आम जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात किया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या झगड़े की स्थिति पैदा न हो। पुलिस की मौजूदगी में ही पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मी लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित करते नजर आए।
पेट्रोल पंप संचालक शंटी मोंगा का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के चलते लोगों में अनावश्यक घबराहट फैल गई है। इसी कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है।
वाहन चालकों का कहना है कि भविष्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी या आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते वे पहले ही टैंक फुल करवा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे अफवाहों का परिणाम भी बता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।