Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Preparations Underway for Wheat Procurement at the Grain Market in Ratia, Fatehabad; Inflow of 1.7 Million Quintals Expected.
{"_id":"69c6416c16d5731f750df889","slug":"video-preparations-underway-for-wheat-procurement-at-the-grain-market-in-ratia-fatehabad-inflow-of-17-million-quintals-expected-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां, 17 लाख क्विंटल आवक की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां, 17 लाख क्विंटल आवक की संभावना
प्रदेश में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। रतिया अनाज मंडी प्रशासन ने इस बार खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कमर कस ली है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का अनुमान है कि इस सीजन में पिछले साल के मुकाबले आवक में बढ़ोतरी होगी।
मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार गुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार रतिया अनाज मंडी में लगभग 17 लाख क्विंटल गेहूं की आवक होने की संभावना है, जो पिछले सीजन से अधिक है। आवक को देखते हुए व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सचिव ने बताया कि मुख्य अनाज मंडी के अलावा क्षेत्र में 16 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों की सुविधा के लिए 3 अतिरिक्त खरीद केंद्र बनाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन ने निम्नलिखित इंतजाम किए हैं।
मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी और रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई है गेहूं की सरकारी खरीद के लिए विभिन्न खरीद एजेंसियां तैनात रहेंगी वर्तमान में गेहूं में नमी अधिक है, इसलिए मंडी में गेहूं की विधिवत आवक अप्रैल के पहले सप्ताह तक तेज होने की उम्मीद है।मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसान ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया के कारण किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर साफ अक्षरों में नंबर लिखवाकर लाएं ताकि पंजीकरण और एंट्री में देरी न हो किसान मंडी में अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर लाएं। नमी अधिक होने पर खरीद में बाधा आ सकती है, इसलिए फसल सुखाकर लाने से किसानों का कीमती समय बचेगा उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान बस इतना सहयोग करें कि वे फसल को अच्छी तरह सुखाकर और ट्रैक्टर पर नंबर अंकित कर मंडी में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।