सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   97 thousand rupees were withdrawn from the account by hacking the mobile

Fatehabad News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाल लिए 97 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
97 thousand rupees were withdrawn from the account by hacking the mobile
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोक नगर निवासी युवक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 97 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परमवीर ने बताया कि 31 जनवरी की रात वह घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर अपडेटिंग का संदेश दिखा और स्क्रीन पर सर्कल घूमता नजर आया। उसे लगा कि मोबाइल फोन सामान्य रूप से अपडेट हो रहा है। कुछ देर बाद मोबाइल फोन चालू हुआ तो व्हाट्स एप पर एचडीएफसी बैंक से जुड़े ट्रांजेक्शन के मैसेज दिखाई दिए।
Trending Videos

परमवीर ने शक होने पर तुरंत फोन-पे एप पर बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। वहां खाते से 20 हजार, 30 हजार और 47 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन दर्ज मिलीं। परमवीर ने कहा कि उसने ये लेनदेन नहीं किए और न ही किसी को इस संबंध में अनुमति दी। उसे यह भी जानकारी नहीं कि रकम किसने निकाली। घटना के अगले ही दिन 1 फरवरी को उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी। ढाई महीने बाद साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed