सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crisis on employees' salaries, budget meeting cancelled for the third time

Fatehabad News: कर्मियों के वेतन पर संकट, बजट बैठक तीसरी बार रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crisis on employees' salaries, budget meeting cancelled for the third time
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका के कर्मचारियों के वेतन पर संकट खड़ा हो गया है। बजट को लेकर होने वाली मीटिंग तीसरी बार शुक्रवार को रद्द हो चुकी है। बैठक में अध्यक्ष और नगर पालिका सचिव मौके पर पहुंच गए थे लेकिन पार्षदों का कोरम पूरा न होने के कारण सचिव ने मीटिंग रद्द कर दी।
Trending Videos

बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाना था। बजट सत्र के ठीक बाद साधारण बैठक का भी आयोजन होना था। इसमें शहर के अति आवश्यक विकास कार्यों के अनुमोदन पर चर्चा और निर्णय लिया जाना था। इससे पहले 24 मार्च को भी बैठक बुलाई गई थी लेकिन उस समय चेयरपर्सन की व्यस्तता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार 30 मार्च को अध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण मीटिंग रद्द कर दी गई थी। अब बार-बार बैठक टलने से शहर के विकास कार्यों से जुड़े फैसलों में देरी होने की आशंका बनी है। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि नगर पालिका बजट को लेकर मीटिंग आयोजित की गई थी लेकिन पार्षदों का कोरम पूरा न होने के कारण मीटिंग को रद्द कर दिया गया है जल्दी दोबारा मीटिंग बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed