{"_id":"69da9764d97bf0bae40ae9c7","slug":"waiting-for-four-hours-to-get-a-gas-cylinder-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151849-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैस सिलिंडर लेने के लिए चार घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैस सिलिंडर लेने के लिए चार घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव समैन में लालोदा रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने में सिलिंडर लेने के लिए खड़े ग्रामीणसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव समैन स्थित ललोदा रोड पर स्थित ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी में गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को चार घंटे तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। समस्या तब और बढ़ जाती है, जब गैस एजेंसी में बुकिंग संबंधी समस्याएं आ जाती हैं, जिसके कारण सिलिंडर मिलने में और भी देर हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें सुबह 7 बजे से लाइन में खड़ा होना पड़ता है, जबकि सिलिंडर दोपहर को 2 से 3 बजे के बीच बड़ी मुश्किल से मिल पा रहा है। समैन, कन्हड़ी, नांगला, भीमेवाला, नांगली, नरवाना तहसील के गांवों सहित आस-पास के क्षेत्र के लोग इस एजेंसी से गैस सिलिंडर प्राप्त करने आते हैं।
गांव समैन के दलबीर सिंह और गांव कन्हड़ी के राजेश कुमार नैन ने बताया कि वे शनिवार को गैस सिलिंडर लेने गए थे और उन्हें चार घंटे के बाद सिलिंडर मिला। दलबीर सिंह ने बताया कि वह सुबह 8 बजे एजेंसी में पहुंचे थे, लेकिन दोपहर को करीब 12 बजे सिलिंडर मिला। वहीं, राजेश कुमार ने बताया कि बुकिंग संबंधित समस्या के कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिला।
Trending Videos