सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A budget of 470.4 million was passed in the house meeting, 303.7 million will be spent on development works

Fatehabad News: हाउस की बैठक में 47.04 करोड़ का बजट पास, 30.37 करोड़ विकास कार्यों पर खर्चेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A budget of 470.4 million was passed in the house meeting, 303.7 million will be spent on development works
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों के सवालों के जवाब देते चेयरमैन। 
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को बजट और सामान्य बैठक चेयरमैन नरेश बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 47 करोड़ 4 लाख रुपये की आय और 47 करोड़ 3 लाख रुपये के खर्च का बजट पास किया गया। इसमें से 30 करोड़ 37 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे, जिसमें दस करोड़ की लागत से नई मान्यता प्राप्त काॅलोनियों में कार्य होंगे।
Trending Videos

बैठक में नगर परिषद के ईओ दीपक कुमार, एसओ कुलदीप, अकाउंटेंट परवीन और तीनों जेई उपस्थित थे। कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक की अनुपस्थिति पर पार्षदों ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कही। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली बैठकों में पास किए गए एजेंडों पर कोई ठोस कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड की समस्याओं पर चर्चा : उप प्रधान नीरू सैनी ने अपने वार्ड में सड़क निर्माण के बाद बजरी उखड़ने और लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। जेई विवेक से जवाब मांगने पर वे चुप रहे। चेयरमैन नरेश बंसल के निर्देश पर जेई विवेक ने ठेकेदार से पैच वर्क कराने की बात कही। मनोनीत पार्षद तिलक राज भाटिया ने अपने वार्ड में पंजाबी पंचायती धर्मशाला निर्माण के भुगतान और निर्माण संबंधी दिक्कतों का मुद्दा उठाया, लेकिन जेई ने इस पर कोई ठोस उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed