सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water and sewerage connections will be valid, officers will sit in Swami Nagar on 17th and 18th March

Fatehabad News: पानी और सीवरेज कनेक्शन होंगे वैध, स्वामी नगर में 17 व 18 मार्च को बैठेंगे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Water and sewerage connections will be valid, officers will sit in Swami Nagar on 17th and 18th March
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की वैध घोषित कॉलोनियों में अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शन को वैध करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की ओर से स्वामी नगर से शुरुआत की गई है। यहां सरकारी स्कूल में 17 और 18 मार्च को दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

कैंप में अधिकारी उपस्थित रहेंगे और उपभोक्ताओं को नए पानी व सीवरेज कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही बिलिंग और मीटर से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। स्वामी नगर और आसपास की वैध कॉलोनियों के निवासी अपने कनेक्शन नियमित करवा सकेंगे। विभाग ने बताया कि इन कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन पहले ही डाली जा चुकी है, जबकि अब सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड कट शुल्क में छूट
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से फिलहाल रोड कट शुल्क में छूट दी गई है। इसके तहत कैंप में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को करीब 6 से 8 हजार रुपये की बचत होगी। यदि कैंप के बाद कनेक्शन लिया जाता है तो खर्च 9 से 11 हजार रुपये तक हो सकता है। कनेक्शन की फीस 1550 रुपये निर्धारित की गई है। यदि कोई उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ है, तो उसे आसान किश्तों में भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके तहत उपभोक्ता 15 वर्षों तक प्रति माह 10 रुपये या छह वर्षों तक प्रति माह 25 रुपये बिल के साथ जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नाम ट्रांसफर, मीटर अपडेट और बिल से संबंधित शिकायतों का समाधान मौके पर किया जाएगा।
-
आवश्यक दस्तावेज
मकान के मालिकाना हक का प्रमाण
आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र
परिवार पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मकान के बाहर खिंचवाई गई फोटो का प्रिंट
-
शिविर के दौरान अपने कनेक्शन अवश्य स्वीकृत करवा लें। यदि बाद में अवैध कनेक्शन पाए गए तो विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। - सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed