सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ullas: 7800 illiterates will give the exam on March 15 at 250 centers

उल्लास : 250 केंद्रों पर 7800 निरक्षर 15 मार्च को देंगे परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ullas: 7800 illiterates will give the exam on March 15 at 250 centers
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चला रहा है। उल्लास कार्यक्रम के तहत जिले भर में लगभग 7800 निरक्षर लोगों की 15 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 250 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पंजीकृत शिक्षार्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

खंड फतेहाबाद में सबसे अधिक निरक्षर पंजीकृत हैं। विभाग अब चौथी बार परीक्षा ले रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाना है जो अब तक शिक्षा से वंचित रहे। परीक्षा के माध्यम से उनकी बुनियादी पढ़ाई-लिखाई और गणना क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को आगे की साक्षरता गतिविधियों में भी जोड़ा जाएगा ताकि वे दैनिक जीवन में पढ़ने-लिखने से जुड़े कार्य आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक 50 लर्नर पर एक शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर होंगे। शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए घर के सदस्यों को चुना गया है, जो कक्षा पांचवीं तक पढ़े-लिखे हैं। स्कूल इंचार्ज परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed