{"_id":"69bc3717c4b59dc2330cff5a","slug":"a-temporary-commercial-connection-will-be-required-for-marriage-only-then-will-the-cylinder-be-available-122-applications-have-been-received-so-far-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150466-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादी के लिए लेना होगा अस्थाई व्यावसायिक कनेक्शन, तभी मिलेगा सिलिंडर, अब तक 122 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादी के लिए लेना होगा अस्थाई व्यावसायिक कनेक्शन, तभी मिलेगा सिलिंडर, अब तक 122 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शादियों में खाने-पीने की तैयारी कर रहे कैटरिंग संचालक और हलवाई सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। जिले में प्रशासन के पास अब तक शादी में सिलिंडर के लिए 122 आवेदन आ चुके हैं, लेकिन सिलिंडर लेने की प्रक्रिया में कई शर्तें लगाई गई हैं।
डीएफएसी कुशलपाल बूरा ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले में कमेटी गठित की है, जो आवेदन पर सिलिंडर देने का फैसला करेगी। अनुमति मिलने के बाद आवेदनकर्ता को संबंधित एजेंसी से सिलिंडर लेना होगा लेकिन इसके लिए पहले व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेना आवश्यक होगा। अस्थायी कनेक्शन एजेंसी द्वारा जारी किया जाएगा। सिलिंडर का उपयोग पूरा होने के बाद इसे लौटाने पर एजेंसी राशि वापस करेगी।
हालांकि शहर के रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक अभी तक इस राहत से लाभान्वित नहीं हो पाए हैं। व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण कई जगह इंडक्शन, डीजल भट्ठी और कोयला चूल्हों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि इससे काम प्रभावित हो रहा है और समय पर खाने-पीने की तैयारियों में दिक्कतें आ रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -
एएफएसओ ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से की अपील
रतिया। एएफएसओ निर्मल कांता ने कहा कि क्षेत्र में इंडेन और भारत दो गैस एजेंसी है। दोनों में पूरा स्टॉक उपलब्ध है। भारत गैस एजेंसी में पीछे से सप्लाई न आने की वजह से थोड़ी दिक्कत थी लेकिन शाम तक दो गाडि़यां रतिया पहुंच जाएंगी और शुक्रवार से से सभी को सिलिंडर मिलने शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी ऑनलाइन बुकिंग व ई-केवाईसी जरूर कराएं ताकि वे अपना सिलिंडर ले सकें। एएफएसओ ने गैस उपभोक्ताओं से संयम बरतने, गैस एजेंसी में ज्यादा भीड़ न करने और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अंतिम डिलीवरी के 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद ही नया सिलिंडर बुक करने की सलाह दी गई है। संवाद
Trending Videos