{"_id":"69b99fbe81102c8c9509256c","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-an-fir-was-lodged-against-four-people-including-his-wife-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150348-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, पत्नी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, पत्नी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
रतिया मृतक युवक सुखबाज का फाइल फोटो ,स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। गांव लठेरा में सुखबाज (28) ने सोमवार देर रात को पत्नी व ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले अपना वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पत्नी और ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग होकर ये कदम उठाने की बात कही है।
आरोप है कि ससुरालियों ने मृतक की जमीन बीवी के नाम करवा दी। इससे परेशान होकर सुखबाज ने ये कदम उठा लिया। जमीन का जिक्र मृतक युवक ने अपने वीडियो में भी किया है। युवक की मौत के बाद मृतक के परिजन उसकी पत्नी और ससुरालजनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने तक पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ गए।
बाद में सदर एसएचओ प्रहलाद सिंह के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद मृतक सुखबाज की बहन सुखपाल कौर की शिकायत पर पत्नी रमनदीप कौर, सास मंजीत कौर, ससुर भूपेंद्र, मामा ससुर जगजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत में मृतक युवक की बहन सुखपाल कौर ने बताया कि उनकी गांव लठेरा में 11 एकड़ जमीन है। करीब 25 वर्ष पूर्व उनके माता-पिता का देहांत हो गया था इसके बाद से वे पंजाब के बोहा में ननिहाल में ही रहते थे। बड़े होने के बाद गांव लठेरा आकर जमीन की देखभाल दोनों भाई बहन मिलकर करने लगे। वर्ष 2020 में पहले उसके भाई सुखबाज सिंह की शादी फतेहाबाद निवासी रमन कौर के साथ हुई थी।
सुखपाल कौर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके भाई के ससुराल पक्ष के लोगों की उनकी जमीन पर नजर थी जिसके चलते शादी के 2 साल बाद ही उसकी भाभी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी ढाई एकड़ जमीन को बिकवा दिया। करीब 2 साल पूर्व उसकी भाभी रमनदीप कौर, ससुर भूपेंद्र, सास मंजीत कौर, मामा ससुर जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने उसके घर आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर डरा-धमकाया।
आरोप है कि उनकी बाकी बची साढ़े 8 एकड़ जमीन भी उसकी भाभी रमनदीप के नाम करवा ली। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके बाद से उसकी भाभी के अत्याचार उन पर बढ़ गए जिसके चलते वह अपने भाई को छोड़कर अपनी बुआ के पास सिरसा चली गई। सदर थाना अध्यक्ष प्रहलाद सिंह व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक सुखबाज की बहन की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
-- -- -- -- -- -
भाभी करती थी भाई की पिटाई
सुखपाल का आरोप है कि उसकी भाभी अक्सर उसके भाई सुखबाज के साथ मारपिटाई करती थी। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। करीब दो महीने पहले रमदीप कौर झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग लगातार उनको परेशान कर रहे थे। इस कारण से उसका भाई मानसिक रूप से काफी तनाव में था। सुखपाल कौर ने बताया कि उसकी भाभी बच्चा नहीं चाहती थी इस कारण ही अभी तक दोनों के कोई संतान नहीं थी।
-- -- -- -- -- -
मामा के बेटे को ऑस्ट्रेलिया किया फोन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के मामा के बेटे साध सिंह ने बताया कि सुखबाज ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिसकी जानकारी उसने ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने ममेरे भाई को दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से उसके पास फोन आया तो वह गांव में पहुंचा और सुखबाज को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में डालकर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। साध सिंह ने बताया कि गांव से शहर लाते हुए सुखबाज ने उसे बताया था कि ससुराल पक्ष से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।
Trending Videos