सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested with 4,200 kg poppy husk

Fatehabad News: 4.200 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 4,200 kg poppy husk
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने नशा तस्करी के मामले में मग्घर सिंह निवासी टलेवाल, जिला बरनाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि टीम गश्त के दौरान मताना मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त है और नए बस अड्डा फतेहाबाद के पास चाय के खोखे के समीप डोडा पोस्त लेकर खड़ा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर आरोपी को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी मग्घर सिंह के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

-----------------
पंजाब के तस्कर से 3 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

फतेहाबाद। एएनसी सेल ने नशा तस्करी मामले में दलजीत उर्फ निक्का निवासी जिला बठिंडा (पंजाब) से 3 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। एएनसी सेल प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि एएसआई सुमित कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान जब टीम गांव बड़ोपल से फतेहाबाद की ओर आ रही थी तो बस अड्डा धांगड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर आरोपी दलजीत की तलाशी ली तो 3 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed