{"_id":"69ceb1a0d3361ae5b10a4b37","slug":"approval-amid-tussle-swings-will-be-installed-in-parks-for-rs-50-lakh-streets-will-be-repaired-for-a-year-at-a-cost-of-rs-3-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151258-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खींचतान के बीच मंजूरी : पार्काें में 50 लाख से लगेंगे झूले, तीन करोड़ से एक साल तक होगी गलियों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खींचतान के बीच मंजूरी : पार्काें में 50 लाख से लगेंगे झूले, तीन करोड़ से एक साल तक होगी गलियों की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करते हुए कर्मचारी स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता राकेश पूनिया और एमई सुमित चोपड़ा को अतिरिक्त कार्यभार देने के बाद शहर में विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 दिन में फाइनेंस कमेटी की दूसरी बार बैठक होने के बाद 32 कामों को मंजूरी मिली है हालांकि कमेटी सदस्य स्नेहलता गर्ग के हस्ताक्षर न करने के बावजूद कोरम पूरा कर दिया गया। अब नगर परिषद संबंधित कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
बैठक में पार्षद अनिल गर्ग ने पत्नी के वार्ड में कम काम पर एतराज जताया था। कमेटी में डीएमसी, प्रधान, उप-प्रधान, दो पार्षद सदस्य, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई सदस्य होते हैं। पार्षद अनिल गर्ग की पत्नी स्नेहलता गर्ग कमेटी की सदस्य हैं। नगर परिषद की फाइनेंस कमेटी ने पार्कों में झूलों और जिम के लिए 50 लाख के एस्टीमेट को मंजूरी दी है। इसके अलावा करीब तीन करोड़ से वार्डों में एक साल तक मरम्मत कार्य होंगे। हालांकि वार्ड 16 और 17 में एक भी काम को मंजूरी नहीं मिली है।
वार्ड 15 में बस क्यू शेल्टर लगेंगे। बीघड़ चुंगी से पायनियर स्कूल तक लाइटें लगने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद मॉडल टाउन और हिसार व सिरसा रोड पर पानी निकासी के पाइप लाइन बिछाएगा। वार्डों में एलईडी लाइट लगाने के लिए 68 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वार्ड एक में करीब डेढ़ करोड़ से गलियों का निर्माण होगा।
-
इन कामों को मिली मंजूरी अनुमानित राशि
वार्ड 20 में सीसी रोड निर्माण 24.05 लाख
स्ट्रीट लाइट मरम्मत सामान 25.37 लाख
फुटपाथ निर्माण रतिया चुंगी से हांसपुर रोड 29.53 लाख
वार्ड 7 में गली निर्माण 31.22 लाख
वार्ड 25 में गलियों का निर्माण 60 लाख
वार्ड एक में सीसी गली निर्माण 142.49 लाख
वार्ड एक में गली नंबर 2 निर्माण 35.65 लाख
वार्ड 19 में पटवारी वाली गली निर्माण 35.75 लाख
वार्ड 20 में गली नंबर एक सीसी निर्माण 22.45 लाख
वार्ड 20 में गली नंबर में 4 में सीसी निर्माण 23.24 लाख
वार्ड 25 से 27 में गलियों की मरम्मत 47.99 लाख
नई एलईडी लाइटों की खरीद 45 वाट 68.39 लाख
एलईडी पोल खरीद 101 लाख
वार्ड 9 में सीसी गली निर्माण 11.26 लाख
वार्ड 19 में गली नंबर एक में सीसी निर्माण 18.93 लाख
वार्ड 23 और 24 में गलियों की मरम्मत 48.8 लाख
वार्ड 13 और 14 में सड़कों की मरम्मत 45.84 लाख
वार्ड 10, 11 और 12 में सड़कों की मरम्मत 45.59 लाख
वार्ड 8 और 9 में सड़कों की मरम्मत 41.58 लाख
वार्ड 21 में सीसी गली निर्माण 65.28 लाख
वार्ड 23 में सीसी गली निर्माण 26.58 लाख
वार्ड 12 में सीसी गली निर्माण 24.32 लाख
वार्ड 14 में सीसी गली निर्माण 15.76 लाख
वार्ड 21 और 22 में गलियों की मरम्मत 44.87 लाख
पानी निकासी लाइन 12.61 लाख
पायनियर स्कूल तक बिजली के पोल 23.20 लाख
वार्ड 15 में बस क्यू शेल्टर 19.80 लाख
पार्कों में जिम और झूले 50 लाख
नगर परिषद कार्यालय की मरम्मत कार्य 25 लाख
-
खबर प्रकाशित होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी
नगर परिषद प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत के टेंडर को मंजूरी दे दी है। एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया है। अमर उजाला के सोमवार के अंक में सात हजार स्ट्रीट लाइटों का नहीं कोई रखवाला, 15 दिन से ठेका हुआ खत्म शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है और एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
-
शहर में बिना भेदभाव के कार्य करवाए जाएंगे। किसी भी वार्ड को विकास कार्यों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पहले जो बैठक हुई थी उसके कामों को दी गई मंजूरी के टेंडर लग चुके हैं।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
Trending Videos