सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Biometric center closed, tractor-trolley reached the market without gate pass

Fatehabad News: बायोमेट्रिक सेंटर किया बंद, बिना गेट पास मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Biometric center closed, tractor-trolley reached the market without gate pass
टोहाना। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में बुधवार को किसानों ने बायोमेट्रिक सेंटर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने पुराने तरीके से गेहूं खरीद की मांग करते हुए बायोमेट्रिक सेंटर को करीब एक घंटे तक बंद रखा। इस दौरान कुछ किसान बिना गेट पास के ही अपनी फसल मंडी में ले आए। यह प्रदर्शन कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद और किसान नेता सुरेश कोथ के नेतृत्व में किया गया।
Trending Videos


किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिना गेट पास और बायोमेट्रिक के पुराने तरीके से अनाज मंडी में प्रवेश करने दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा। किसानों के विरोध के चलते कुछ ट्रॉली चालक किसान बिना गेट पास के अपनी फसल अनाज मंडी में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान नेताओं सुरेश कोथ और फकीरचंद ने मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार को बायोमेट्रिक लगाने, गेट पास काटने और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर अपलोड करने के नियम को वापस लेना होगा। यदि सरकार ने 10 अप्रैल से पहले यह नियम वापस नहीं लिया तो 11 अप्रैल से प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी है। जब यह अनाज मंडी में आएगी और उस समय गेहूं खरीद में कोई दिक्कत आई तो किसान वर्ग आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि किसान संगठनों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ ट्रॉलियां बिना गेट पास के अंदर गई थीं लेकिन उसके बाद से व्यवस्था सुचारु तरीके से चल रही है और किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed