{"_id":"69efa0ff0582db014701897f","slug":"budget-of-4601-million-passed-in-10-minutes-without-discussion-treasury-filled-but-development-incomplete-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152804-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना चर्चा 10 मिनट में 46.01 करोड़ का बजट पास, तिजोरी भरी पर विकास अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना चर्चा 10 मिनट में 46.01 करोड़ का बजट पास, तिजोरी भरी पर विकास अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद बजट बैठक में मौजूद प्रधान और पार्षद संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की सोमवार को हुई बैठक में महज 10 मिनट के भीतर 46 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट पारित कर दिया गया। बजट पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई जिससे पार्षदों ने नाराजगी जताई। नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षद मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पार्षद आते गए और कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते गए। कोरम पूरा होते ही बजट पारित मान लिया गया। इस प्रक्रिया पर कई पार्षदों ने आपत्ति जताई और इसे औपचारिकता मात्र बताया। नगर परिषद के बैंक खाते में पहले से 84 करोड़ 75 लाख रुपये जमा हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 60 करोड़ रुपये थी। इसके बावजूद विकास कार्यों की गति धीमी बनी हुई है।
पिछले वित्त वर्ष में विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, लेकिन केवल 9.36 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके। इस वर्ष विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सफाई पर खर्च और नया बजट
वर्ष 2025-26 में नगर परिषद ने शहर की सफाई पर 3.83 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 6.88 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। इस वित्त वर्ष में सफाई व्यवस्था के लिए 5.26 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी को पिछले वर्ष 2.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं पार्कों के रखरखाव पर 73 लाख रुपये खर्च हुए।
नगर परिषद की आय के प्रमुख स्रोत
नगर परिषद ने पिछले वित्त वर्ष में गृहकर से 2.30 करोड़ रुपये वसूले, जबकि अनुमान 4.10 करोड़ रुपये का था। इस वर्ष भी इतनी ही आय का लक्ष्य रखा गया है। दुकानों के किराए से 89 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि इस बार 50 लाख रुपये का अनुमान है। विकास शुल्क से 3.81 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि इस वर्ष 2.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। डोर-टू-डोर कचरा उठान से 39.53 लाख रुपये की आय हुई जबकि इस बार 15 लाख रुपये का अनुमान है।
ब्याज से 3 करोड़ की आय
नगर परिषद के शहर में विकास कार्य न करवाए जाने के कारण बैंक खाते में ही राशि पड़ी है। ऐसे में नगर परिषद को ब्याज से ही करीब 3 करोड़ 18 लाख रुपये की आय हो चुकी है।
बिना बैठक रजिस्टर में दर्ज हुई कार्रवाई पर हंगामा
बैठक में पार्षद मोहन लाल नारंग ने बिना बैठक कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाने पर हंगामा किया। नारंग ने बताया कि कार्यवाही रजिस्टर में 21 अप्रैल 2026 की बैठक दर्ज है और उसमें सिरसा रोड से पपीहा पार्क मोड पर बाबा भूमण शाह जी चौक के प्रस्ताव रखा हुआ है। जबकि बैठक बुलाई नहीं गई है। उन्हें चौक के प्रस्ताव को लेकर एतराज नहीं है लेकिन तरीका गलत है
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X