सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seed-pesticide sellers, weighed down by the burden of tagging, kept their shops closed

Fatehabad News: टैगिंग के बोझ तले दबे बीज-कीटनाशक विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखीं

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Seed-pesticide sellers, weighed down by the burden of tagging, kept their shops closed
फतेहाबाद में बंद की गईं दुकानें। 
विज्ञापन
जाखल/फतेहाबाद। खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं के डीलरों ने सोमवार को सांकेतिक हड़ताल करते हुए सुबह से दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद रखीं। फतेहाबाद और जाखल में विक्रेताओं ने लंबित मांगों के विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई।
Trending Videos

विक्रेताओं ने यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके उर्वरकों पर मिलने वाले कमीशन में बढ़ोतरी की मांग की। साथ ही सभी उर्वरकों की दुकानों तक एफओआर (फ्री ऑन रेल/रोड) आधार पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग उठाई ताकि परिवहन का अतिरिक्त बोझ व्यापारियों पर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूरिया और डीएपी जैसे अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर-जरूरी उत्पाद जबरन जोड़कर दिए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था को तुरंत समाप्त करने की मांग की।
जाखल प्रधान ओमप्रकाश सिंगला ने कहा कि जबरन टैगिंग, कम मुनाफा और सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियों से उत्पाद सील पैक अवस्था में आता है और उसी स्थिति में ग्राहकों को बेचा जाता है। यदि जांच के दौरान उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो उसकी जिम्मेदारी दुकानदार पर डाल दी जाती है जो अनुचित है। इस अवसर पर सुनील कुमार, तरसेम, विकास कंसल, गोरा, निर्मल संधू मौजूद रहे।
फतेहाबाद में व्यापारी शिवालय मार्केट में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की बिक्री पूरी तरह बंद रही। व्यापारियों ने कहा कि वे लंबे समय से आर्थिक और प्रशासनिक दबाव झेल रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed