Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Cattle Smuggling Attempt Foiled in Tohana, Fatehabad; Two Bulls and One Cow Recovered from Pickup Truck
{"_id":"69f0539a2379f7e15400e2b7","slug":"video-cattle-smuggling-attempt-foiled-in-tohana-fatehabad-two-bulls-and-one-cow-recovered-from-pickup-truck-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में गौ तस्करी का प्रयास नाकाम, पिकअप से दो बैल व एक गाय बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में गौ तस्करी का प्रयास नाकाम, पिकअप से दो बैल व एक गाय बरामद
गौ रक्षा दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ रोड पर गौ तस्करी का प्रयास विफल हो गया। सोमवार समय के समय चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, गौ रक्षा दल के सहयोगी से पिकअप चालक को काबू किया है।
जांच के दौरान पिकअप से दो बैल और एक गाय बरामद हुई। आरोपी इन्हें झज्जर ले जा रहा था। गौ रक्षा दल के गौरव गोयल ने बताया कि टीम के सदस्य किसी काम से जा रहे थे तो, वही पुलिस के द्वारा नाका लगाया गया था। आरोपी पंजाब के बरनाला से पशुओं को लेकर आया था जिसे झज्जर ले जाने की बात कह रहा है उसके मोबाइल पर लोकेशन भी आई हुई है।
चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि गौ रक्षा दल की टीम ने उक्त पिकअप को काबू करने के बाद पुलिस के हवाले किया है। आरोपी चालक के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पशुओं को कहां से लाया और झज्जर में किसे सौंपने वाला था। उसके मोबाइल में झज्जर की लोकेशन आई हुई है, अभी गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस इंचार्ज जांगड़ा ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। गौ रक्षा दल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।