फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Budget stuck, construction of synthetic track stopped

Fatehabad News: बजट अटका, सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण रुका

Tue, 07 Jul 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Budget stuck, construction of synthetic track stopped
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर बन रहा सिंथेटिक ट्रैक। संवाद
फतेहाबाद। जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए बन रहा सिंथेटिक ट्रैक बजट जारी नहीं होने से अधूरा पड़ा है। करीब 7.34 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में पिछले सात माह से भुगतान नहीं मिलने पर निर्माण एजेंसी ने काम रोक दिया है। इससे खिलाड़ियों का अभ्यास भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

खेल विभाग ने भोड़ियाखेड़ा खेल स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से जुलाई 2024 में 7 करोड़ 34 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। प्रोजेक्ट शुरू होने पर जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों में आधुनिक ट्रैक मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य बीच में ही थम गया।
विज्ञापन

वर्तमान में ट्रैक पर पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। जिस कारण खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि समय पर बजट जारी कर निर्माण पूरा कराया जाता तो उन्हें भर्ती परीक्षाओं और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने खेल विभाग से जल्द बजट जारी कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। खिलाड़ी रमेश, प्रदीप, अमन और कुलदीप ने बताया कि स्टेडियम में निर्माण कार्य रुका होने के कारण उन्हें मजबूरी में एमएम कॉलेज के खेल मैदान में जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है। इससे उनकी अभ्यास प्रक्रिया बाधित हो रही है।

----------
भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के लिए बजट जारी करने के लिए मुख्यालय को लिखा जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी को राशि जारी कर दी जाएगी।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed