फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer IDs will now be created at CSCs as well

Fatehabad News: अब सीएससी पर भी बनेगी फार्मर आईडी

Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer IDs will now be created at CSCs as well
फतेहाबाद। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसान अपनी फार्मर आईडी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी बनवा सकेंगे। इससे किसानों को फार्मर आईडी बनवाने में सुविधा मिलेगी और पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। कृषि विभाग ने भी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में कुल 3 लाख 69 हजार 232 किसान हैं पर इनमें से अभी तक 55 हजार 721 ने ही अपनी फार्मर आईडी बनवाई है। यह कुल किसानों का करीब 15 प्रतिशत है। ऐसे में अभी भी 85 प्रतिशत से अधिक किसानों का पंजीकरण होना बाकी है। भविष्य में किसानों को मिलने वाली अधिकांश सरकारी योजनाओं अनुदान और अन्य सुविधाओं के लिए फार्मर आईडी अहम दस्तावेज होगी।
विज्ञापन

सरकार विभिन्न योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ रही है। ऐसे में भविष्य में जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी होगी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, दस्तावेजों के सत्यापन और फसल संबंधी सहायता प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फार्मर आईडी से किसानों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे किसान की भूमि, फसल, बैंक खाते और अन्य जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगी। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, खाद-बीज पर मिलने वाली सहायता और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद जैसी सेवाओं का लाभ लेने में फार्मर आईडी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
----
कुल किसान : 3,69,232
फार्मर आईडी बनवा चुके किसान : 55,721
पंजीकरण प्रतिशत : करीब 15 फीसदी
शेष किसान : करीब 3.13 लाख
----
जिले में अभी बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है। समय रहते फार्मर आईडी बनवाने की अपील किसानों से की जा रही है ताकि भविष्य में उन्हें असुविधा न हो और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

- डॉ. राजेश सिहाग, उप निदेशक कृषि विभाग फतेहाबाद।
----
जिले के सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की आईडी गांवों में नि:शुल्क बनाई जाए। इसके लिए जरूरत पड़े तो सीएससी संचालक शिविर भी लगा सकते हैं। इसके लिए सीएससी संचालकों को सरकार की तरफ से प्रति आईडी भुगतान किया जाएगा। सीएससी संचालक किसान से आईडी बनाने के रुपये नहीं लेंगे।
- शिल्पा रानी, जिला इंचार्ज सीएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed