फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad youth dies while boating in Canada

Fatehabad News: कनाडा में समुद्र में नाव चलाते फतेहाबाद के युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad youth dies while boating in Canada
फतेहाबाद। पढ़ाई के लिए कनाडा गए शहर के लाजपत नगर निवासी 23 वर्षीय छात्र कमल की समुद्र में नाव चलाते हुए मौत हो गई है। घटना 3 जुलाई की है। उनके पार्थिव देह को भारत लाने के लिए परिजनों ने कांग्रेस नेताओं से फरियाद की है। इस मामले में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने विदेश मंत्री से बात की है। परिवार के मुताबिक कमल के साथ उसका साथी भी नाव चला रहा था जो कि बचकर बाहर निकल आया था।
विज्ञापन

परिजन मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शर्मा से उनके कार्यालय में मिले। परिजनों ने विदेश से कमल की पार्थिव देह भारत लाने में आ रही कानूनी, प्रशासनिक एवं आर्थिक कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सांसद कुमारी सैलजा से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सांसद सैलजा ने भी विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय तथा कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग एवं संबंधित अधिकारियों से बात कि ताकि कमल की पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।
विज्ञापन

-
कमल ढाई साल पहले गया था कनाडा
सांसद को दिए पत्र में लाजपत नगर निवासी राकेश ने बताया कि बेटा कमल दिसंबर 2023 में स्टडी वीजा के लिए कनाडा गया था। वह वहां ओनकटेरिया में रह रहा था। 3 जुलाई को समुद्र में नाव चलाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। बेटे के शव को कनाडा से लाने के लिए आर्थिक खर्च और कानूनी प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
परिवार में 21 वर्षीय छोटा भाई है जो बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है जबकि दो बड़ी बहनें भी हैं। बेटे की असमय मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अब कमल के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
-
स्टडी वीजा पर गया था कनाडा
परिजनों के अनुसार कमल कंप्यूटर साइंस का कोर्स करने स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। कमल को अगले महीने वापस भारत आना था। 27 अगस्त को वह 24 साल का होने वाला था। उसने प्लान बनाया हुआ था कि मम्मी-पापा को अगले महीने आकर सरप्राइज देगा। इसकी प्लानिंग में अभी से जुटा हुआ था। इसी 30 जुलाई को उसकी बहन का जन्मदिन भी है।

-
इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। आवश्यकता पड़ने पर कनाडा स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित अधिकारियों से भी लगातार संपर्क कर प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी ताकि परिवार को जल्द राहत मिल सके।
- कुमारी सैलजा, कांग्रेस सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed