फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR registered against four people for assaulting a power utility official

Fatehabad News: बिजली निगम अधिकारी से मारपीट करने पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people for assaulting a power utility official
टोहाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 132 केवी कार्यालय में कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार के साथ मारपीट और हंगामा करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने किसान देवेंद्र और उसके तीन-चार साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक निवासी कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे वह कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव गाजूवाला निवासी देवेंद्र अपने साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचा और काम जल्द करवाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि देवेंद्र और उसके साथियों ने गलत काम करवाने के लिए 500-500 रुपये के नोटों के दो बंडल देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की, सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यकारी अभियंता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कनेक्शन को लेकर है विवाद
गांव गाजुवाला निवासी देवेंद्र सिंह अपने साथियों सहित सोमवार दोपहर बाद कार्यकारी अभियंता कृष्ण के कार्यालय में पहुंचे थे और रुपयों की गड्डी देने का प्रयास करते हुए का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित पक्ष ने कार्यकारी अभियंता पर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की एवज में अपने कर्मचारियों के माध्यम से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत मंत्री अनिल विज, बिजली निगम एमडी, बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी जबकि कार्यकारी अभियंता ने कहा था कि रिश्वत के आरोप झूठे हैं और गलत काम करवाने के लिए उक्त लोग दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed