Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Crackdown on illegal water connections in Tohana; 13 connections disconnected; warning issued against reconnection.
{"_id":"6a4e2aa6d1bb9f8957058098","slug":"video-crackdown-on-illegal-water-connections-in-tohana-13-connections-disconnected-warning-issued-against-reconnection-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, 13 कनेक्शन काटे; दोबारा लगाने पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, 13 कनेक्शन काटे; दोबारा लगाने पर चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना शहर की इंदिरा कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने अब तक 13 अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। विभाग के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि विभाग को इंदिरा कॉलोनी से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोग पेयजल का दुरुपयोग कर रहे हैं। कई लोगों ने सब्जियों की सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बहाया जा रहा है। इसी के चलते विभाग की टीम और जेई विकास के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काटा जा रहा है।
अमित कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में यह विभाग का तीसरा अभियान है। इससे पहले भी लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कनेक्शन नहीं लगाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने बिना अनुमति दोबारा कनेक्शन जोड़ लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग सब्जियों की सिंचाई के लिए पेयजल कनेक्शन किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति मकान बनाकर परिवार सहित निवास करता है तो नियमानुसार आवेदन करने पर ही कनेक्शन स्वीकृत किया जाएगा। दोबारा अवैध कनेक्शन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।