सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBSE 12th class results declared: Kavya scored 99.4 percent in the commerce stream, said - understood the topic instead of rote learning, dreams of doing MBA from IIM

सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित : कॉमर्स संकाय में काव्य ने हासिल किए 99.4 फीसदी अंक, बोलीं-रट्टे की जगह टॉपिक को समझा, आईआईएम से एमबीए करने का है सपना

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th class results declared: Kavya scored 99.4 percent in the commerce stream, said - understood the topic instead of rote learning, dreams of doing MBA from IIM
फतेहाबाद की छात्रा काव्या को बधाई देते परिजन  - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर के सेक्टर-3 निवासी काव्या चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बाल वाटिका स्कूल की छात्रा काव्या ने कॉमर्स संकाय में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

तीन विषयों में गंवाए मात्र 3 अंक
काव्या का स्कोरकार्ड उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता को दर्शाता है। उन्होंने बिजनेस स्टडीज और म्यूजिक में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी जैसे कठिन विषयों में 99-99 अंक हासिल किए। वर्तमान में काव्या अपने ननिहाल पठानकोट (पंजाब) में हैं जहां परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही खुशी का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काव्या ने बताया कि उन्होंने कभी विषयों को रटने की कोशिश नहीं की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में टॉपिक्स को गहराई से समझा और नियमित रूप से 3 से 4 घंटे सेल्फ स्टडी की। उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया। वह बीबीए के बाद प्रतिष्ठित आईआईएम से एमबीए करना चाहती हैं।
-
बेटी पर नहीं डाला कभी दबाव
पिता गौतम चौधरी का कहना है बेटी पर पढ़ाई के लिए कभी दबाव नहीं डाला है। कक्षा दसवीं में 93 फीसदी अंक थे। बेटी भक्ति भाव से जुड़ी हुई है। उसने स्कूल के बाद घर पर खुद पढ़ाई पर फोकस किया। स्कूल प्राचार्य राजन महतानी का कहना है कि कॉमर्स संकाय में काव्या स्कूल में टॉप रही है। यह स्टाफ और छात्रा की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed