{"_id":"6a057f1c65ac8df8cd0ac547","slug":"video-sanjeev-of-agrasen-school-in-tohana-fatehabad-third-in-the-district-happiness-in-the-school-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन स्कूल का संजीव जिले में तृतीय, स्कूल में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन स्कूल का संजीव जिले में तृतीय, स्कूल में खुशी
टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संजीव कुमार ने दसवीं परीक्षा परिणाम में 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है जिसके बाद से संजीव के स्कूल में परिवार में खुशी का माहौल है संजीव के पिता प्रेमचंद बिजली बोर्ड जाखल में जेई के पद पर कार्यरत है जबकि माता रिंकू देवी ग्रहणी है।
संजीव ने बताया कि वह घर जाकर 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था, अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। उसने बताया कि सोशल मीडिया का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया जिसका चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। संजीव हैदरवाला गांव का रहने वाला है।
संजीव की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल गणेश कौशिक, एडमिनिस्ट्रेटर अमीषा गर्ग ने बधाई दी है और कहा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई दी जाती है. जिसके चलते संजीव ने यह उपलब्धि हासिल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।