Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Kanakhera, Tohana (Fatehabad), the administration facilitated the repossession of Panchayat land; the action was taken following a complaint lodged via the 'CM Window'.
{"_id":"6a059a53cfbd410de901edbf","slug":"video-in-kanakhera-tohana-fatehabad-the-administration-facilitated-the-repossession-of-panchayat-land-the-action-was-taken-following-a-complaint-lodged-via-the-cm-window-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में कानाखेड़ा में प्रशासन ने दिलाया पंचायत की जमीन पर कब्जा, सीएम विंडो शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में कानाखेड़ा में प्रशासन ने दिलाया पंचायत की जमीन पर कब्जा, सीएम विंडो शिकायत पर हुई कार्रवाई
ग्राम पंचायत कानाखेड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत संख्या के आधार पर उपमंडल अधिकारी टोहाना के आदेश पर यह कदम उठाया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एएसआई-एसएचओ हरपाल सिंह, रमेश कुमार समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी उमेद सिंह हलका पटवारी, सुखबीर सिंह ग्राम सचिव, राजस्व पटवारी आत्मा राम और कानूनगो जसबीर सिंह शामिल रहे।
प्रशासन ने पैमाइश के अनुसार पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान किसी भी पक्ष की ओर से कोई विरोध दर्ज नहीं किया गया और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
कब्जा हटाने के बाद रास्ते और आम रास्ते को पंचायत के सरपंच सुखो देवी व ग्राम सचिव को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत का बोर्ड भी मौके पर लगा दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि संबंधित रकबा को तुरंत प्रभाव से कब्जा मुक्त करवाकर पंचायत को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पंचायत की संपत्ति सुरक्षित हुई है और अवैध कब्जाधारियों को कड़ा संदेश गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।