{"_id":"697f945f46547ec6ad0b8734","slug":"celebrations-on-pandit-jasrajs-birth-anniversary-in-pilimandori-today-cm-to-be-chief-guest-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147952-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंडित जसराज की जयंती पर पीलीमंदोरी में समारोह आज, सीएम होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंडित जसराज की जयंती पर पीलीमंदोरी में समारोह आज, सीएम होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गांव पीलीमंदोरी में आयोजित कार्य्रम को लेकर सजाया गया पंडाल
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय शास्त्रीय संगीत के साधक एवं पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित जसराज की जयंती पर सोमवार को गांव पीलीमंदोरी में सुबह 11 बजे राज्यस्तरीय समारोह आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गायक सोनू निगम, भजन गायक अनूप जलोटा सहित कई नामचीन कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में मुंबई से पंडित जसराज के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पंडित जसराज का जन्म गांव पीलीमंदोरी में हुआ था। पंडित जसराज ने अपनी विलक्षण गायकी, साधना और समर्पण के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। संगीत को भक्ति व आत्मिक अनुभूति से जोड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में देश एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक, भजन गायक एवं लोक कलाकार अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से पंडित जसराज को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
-- -- --
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सोमवार को पीलीमंदोरी में आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी। मुख्यमंत्री पंडित जसराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा कई नामचीन कलाकार की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
पीलीमंदोरी में सोमवार को पंडित जसराज की याद में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई प्रमुख हस्तियां और कलाकार समारोह में आएंगे। मुख्य रूप से अनूप जलोटा और सोनू निगम के आने से लोगों में उत्साह का माहौल है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सुरक्षाकर्मी संभालेंगे कमान, 948 पुलिसकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 948 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड ड्यूटी पर तैनात जवान शामिल रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संभाली जाएगी। इसके अलावा दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 उप पुलिस अधीक्षक एवं 20 निरीक्षक विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, महिला पुलिस बल एवं अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। आने-जाने वाले सभी मार्गों पर पुख्ता नाकाबंदी की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया
राज्यस्तरीय समारोह के लिए गांव पीलीमंदोरी में कार्यक्रम स्थल को अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया है। दर्शकों की सुव्यवस्थित व्यवस्था हेतु पूरे परिसर को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए विशेष रूप से भव्य एवं सुसज्जित मंच की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए विशाल एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की गई हैं, ताकि उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति कार्यक्रम का आनंद सहज रूप से ले सकें।
पांचवीं बार आएंगे सीएम
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पांचवीं बार फतेहाबाद हलके में आएंगे। इससे पहले जून 2025 में गांव गोरखपुर स्थित अणु विद्युत परियोजना संयंत्र में पहुंचे थे। फिर 23 अगस्त को गांव बड़ोपल में गोशाला प्रबंधकों को चेक बांटने के दौरान जनसभा की। इसके बाद 30 अक्तूबर को फतेहाबाद में रात्रि ठहराव किया। 31 अक्तूबर को राज्यस्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद सीएम 13 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव के ग्रेंड फिनाले में भाग लेने फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के मैदान में आए। अब पांचवीं बार गांव पीलीमंदोरी पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का कहना है कि सीएम के आगमन से जिले में कोई कई सौगात मिलने की उम्मीद है। सीएम पंजाब से सीधे यहां पहुंचेगे।
Trending Videos