सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradeep's model can detect a bus fire within 30 seconds

Fatehabad News: प्रदीप के बनाए मॉडल से बस में आग लगने का 30 सेकेंड में ही लगेगा पता

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pradeep's model can detect a bus fire within 30 seconds
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में छात्र प्रदीप को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान प्रदर्शनी में भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र प्रदीप ने अपनी नवाचारी सोच और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की तरफ से रविवार को गुरुग्राम में आयोजित हुई।
Trending Videos

इस प्रतियोगिता में जिले के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रदीप अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग ले पाएगा।
छात्र प्रदीप ने बसों के लिए एक उन्नत अग्नि सुरक्षा प्रणाली का मॉडल तैयार किया है, जो आग लगने की स्थिति में 30 सेकेंड में खतरे का पता लगाकर स्वचालित रूप से आग बुझाने का प्रयास करती है। प्रदीप द्वारा विकसित यह मॉडल आधुनिक तकनीक पर आधारित है, जिसमें संवेदनशील सेंसरों का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसर को जैसे ही बस के इंजन या अन्य संवेदनशील हिस्सों में आग या अत्यधिक तापमान का संकेत मिलता है, यह प्रणाली तुरंत अलर्ट होकर स्वतः सक्रिय हो जाएगी। इसके बाद लगाए गए फायर सप्रेशन मैकेनिज्म के माध्यम से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित किया जाएगा। इससे यात्रियों की जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रदीप ने बताया कि आए दिन वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनमें समय पर जानकारी न मिलने और देरी से कार्रवाई होने के कारण बड़ा नुकसान हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह मॉडल तैयार किया है, ताकि भविष्य में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
-
जिला स्तर पर अलग-अलग थीम में सात विद्यार्थियों का हुआ था चयन
शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों की पहले खंड और फिर जिला स्तर पर प्रतियोगिता करवाई गई। जिलास्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों ने राज्यस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। जिलास्तर पर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर विषय पर कक्षा आठवीं के छात्र सचिन (राजकीय हाई स्कूल बोसवाल), वेस्ट मैनेजमेंट एवं वैकल्पिक ऊर्जा विषय पर नीलम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलीमंदोरी और ग्रीन एनर्जी उपविषय पर अक्षिका (राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदड़ कलां) का चयन हुआ था। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी उपविषय के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भूना के छात्र प्रदीप, रीक्रिएशनल मैथमेटिक्स में अनिशा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर मोहित कुमार तथा जल संरक्षण उपविषय पर गांव इंदाछुई के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दिनेश का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

-
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का राज्य स्तर पर गुरुग्राम में आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता में छात्र प्रदीप ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले के लिए ये गर्व की बात है। राज्यस्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा प्रदीप को सम्मानित किया गया है।
-मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed