सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contest between Bhagat and Roshan for the post of Pradhan

Fatehabad News: प्रधान पद पर भगत और रोशन में मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Contest between Bhagat and Roshan for the post of Pradhan
अनाज मंडी में नामांकन वापसी के दिन नामांकन वापस लेते प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। अनाज मंडी कच्चा आढ़ती चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई पर है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान पद पर चुनाव के लिए दो प्रत्याशी बचे हैं। 15 जून नामांकन वापसी का अंतिम दिन है इससे पहले उपप्रधान व कैशियर पद पर सर्वसम्मति बन चुकी है। मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन व चुनाव कमेटी सदस्य लक्ष्मण बंसल ने बताया कि प्रधान पद के लिए भगत सिंह और रोशन सैनी मैदान में हैं।

सचिव पद के लिए मदन सैनी व बलविंदर कुमार ने पर्चे दाखिल किए थे। उपप्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा और कैशियर पद पर राकेश गौतम को निर्विरोध चुन लिया गया है। इस बीच रविवार 14 जून को पुरानी मंडी में हुई बैठक में बड़ा बदलाव आया। चुनाव कमेटी के सदस्य मदन लाल शर्मा व लक्ष्मण दास बांसल की मौजूदगी में बलविंदर कुमार ने सचिव पद से नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाईचारे में विश्वास व्यक्त करते हुए मदन लाल को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद मदन सैनी का सचिव बनना लगभग तय है। चुनाव कमेटी अध्यक्ष फकीर चंद की अगुवाई में तय हुआ था कि 19 जून शुक्रवार को मिर्च मंडी स्थित अग्रवाल भवन में मतदान होगा। 14-15 जून नाम वापसी के दिन है। अब मुख्य मुकाबला केवल प्रधान पद पर भगत सिंह और रोशन सैनी के बीच होने की संभावना है। कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि लगातार दो बैठक से गैरहाजिर सदस्य को कार्यकारिणी से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed