फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dharm-behan' (sworn sister) also dies; the PG group had gone to Hisar to see the children

Fatehabad News: धर्मबहन की भी मौत, बच्चों के लिए हिसार देखने गए थे पीजी

Mon, 27 Jul 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dharm-behan' (sworn sister) also dies; the PG group had gone to Hisar to see the children
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच हुए सड़क हादसे में घायल महिला इंदुबाला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का अग्रोहा मेडिकल में इलाज चल रहा था जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे में रविवार शाम को सिरसा निवासी सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिरसा जिले के गांव खारियां निवासी इंदुबाला और सत्यनारायण दोनों हिसार से सिरसा लौट रहे थे। इंदुबाला सत्यनारायण की धर्मबहन थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। बड़ोपल चौकी पुलिस के अनुसार दोनों अपने बच्चों के लिए हिसार में पीजी देखने गए थे और वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन

सत्यनारायण के दो बेटे और एक बेटी हैं जबकि इंदुबाला के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। बता दें कि रविवार शाम गांव बड़ोपल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी दिशा में चली गई थी। इसी दौरान सिरसा से हिसार की ओर जा रहे ट्रॉले से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सीट पर बैठे सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल इंदुबाला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल पहुंचाया गया था जहां सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। बड़ोपल चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि महिला की मौत के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed