फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With mindful thinking, cautious steps, and the right decisions, the youth can stay safe

Fatehabad News: सजग सोच, सुरक्षित कदम, सही निर्णय से बच सकते हैं युवा

Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
With mindful thinking, cautious steps, and the right decisions, the youth can stay safe
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ,स्कूल प्रिंसिपल व विद्यार्थी :संवाद
रतिया। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीएसपी कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सेंधमारी और साइबर उत्पीड़न जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि युवाओं को साइबर अपराधों और नशे के बारे में जानकारी देना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की नींव मजबूत करते हैं। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने तकनीक के साथ बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। सजग सोच, सुरक्षित कदम और सही निर्णय ही युवाओं को साइबर अपराध व नशे से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने सोशल साइट्स पर सस्ते प्रलोभन से बचने और साइबर अपराध होने पर डायल 112 पर सूचना देने की सलाह दी। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बैंक खाते से अनधिकृत निकासी पर तुरंत बैंक को सूचित करने को कहा। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर शिकायत करने से राशि वापस मिल सकती है। इसके लिए नजदीकी पुलिस थाना, साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर अपराध मंच पर ऑनलाइन शिकायत करना, अथवा सहायता नंबर 1930 पर कॉल करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यातायात और सुरक्षा के नियम
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भीम सिंह ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने 18 साल से पहले वाहन न चलाने और दुपहिया वाहन पर सुरक्षा टोपी लगाने पर जोर दिया। दुर्गा शक्ति टीम की इंस्पेक्टर अरुणा ने एटीएम बूथ पर अजनबियों से मदद न लेने की चेतावनी दी। उन्होंने छात्राओं को स्कूटी चलाते समय हेलमेट और कार में सुरक्षा पेटी अवश्य लगाने की सलाह दी। नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज सुंदर सिंह ने नशे को समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आए व्यक्ति के परिवार को टीम को सूचित करना चाहिए। टीम काउंसिलिंग और उपचार के माध्यम से नशा छुड़वाने में सहयोग करेगी।
-----------
साइबर अपराध से होगा बचाव


प्रिंसिपल गगन सैनी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को बहुत ही अच्छी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे जागरूक करना जरूरी है। यह सेशन उनके लिए काफी अच्छा रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर स्टॉकिंग जैसे विषयों के प्रति जागरूक किया गया।


-------------
एक ही मंच पर साइबर क्राइम से बचाव, नशे से कैसे बचा जाए और ट्रैफिक नियमों के बारे में पता चला। आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। इसी से अपराध से बचा जा सकता है।
- शिवकर्मण सिंह, छात्र
-
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एक ही मंच पर साइबर क्राइम से बचाव, नशे से कैसे बचा जाए और ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी मिली है। इस जानकारी से हम अपराध से बच सकते हैं।
- केविन भाटिया, छात्र।
-
यातायात नियमों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीट बेल्ट लगाना कितना जरूरी है। थोड़ी से सावधानी बरत हम अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं।
- खुशप्रीत सिंह, छात्र।
-
आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। महिला अधिकारों के बारे में जानकारी मिली है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि हम साइबर अपराधों के बारे में जानकारी मिल सके।
- जसमीत कौर, छात्रा।
-


सोशल मीडिया अकाउंट पर अनजान से दूरी बनाए रखने और फर्जी कॉल आने पर पुलिस में सूचना देने के बारे में बताया। इसके अलावा नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया गया।

- परनीत कौर, छात्रा।
-----

जानकारी के अभाव में लोग साइबर क्राइम का शिकार हो जाते हैं। वहीं नशा कितना खतरनाक है और कैसे जिंदगी बर्बाद कर सकता है इस बारे में सभी से आगे आने की अपील की गई।
- प्रशंसा, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed