{"_id":"6a679e979fb87132bf08343a","slug":"recommendation-to-suspend-sdo-for-misconduct-towards-subordinates-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158165-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अधीनस्थों से गलत व्यवहार पर एसडीओ के निलंबन की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अधीनस्थों से गलत व्यवहार पर एसडीओ के निलंबन की सिफारिश
Mon, 27 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सिंचाई विभाग में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों में घिरे रतिया सब डिवीजन के एसडीओ सीटीसी राजेंद्र कुंडू के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजकर एसडीओ को निलंबित करने की सिफारिश की है।
13 जुलाई को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठा था। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के समक्ष एसडीओ राजेंद्र कुंडू के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने तथा उन्हें जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत पहुंचने के बाद मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को एसडीओ के निलंबन की अनुशंसा करने के निर्देश दिए थे।
आरोप है कि एसडीओ का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति व्यवहार उचित नहीं है और उनकी कार्यशैली के कारण कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने स्पष्ट कहा था कि किसी भी अधिकारी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार या उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को अनुशासन और मर्यादा के साथ कार्य करना चाहिए तथा कर्मचारियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजकर एसडीओ के निलंबन की अनुशंसा की है।
-- -- --
एसडीओ सीटीसी राजेंद्र कुंडू को निलंबित करने का अधिकार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास है। इसी कारण उपायुक्त डॉ. विवेक भारती द्वारा एसीएस को पत्र लिखकर उनके निलंबन की अनुशंसा की गई है।
-- एनके भोला, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।