सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drugs destroy home: Mother dead, father in jail

नशे ने उजाड़ा घर : मां की मौत, पिता जेल में…दो मासूमों के सिर से छिना सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Drugs destroy home: Mother dead, father in jail
विज्ञापन
भूना। जांडली खुर्द गांव में नशे में धुत पति ने शनिवार दोपहर को गुस्से में आकर पत्नी सुदेश के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सुखविंदर भाग गया, मगर पुलिस ने रात में ही उसे श्मशान भूमि से पकड़ लिया। इस वारदात के बाद परिवार बिखर गया। 12 वर्षीय बेटी तथा 9 वर्षीय बेटा एक तरह से बेसहारा हो गए हैं।
Trending Videos

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से नशे का आदि है। इसी कारण पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार दोपहर को वह घर पहुंचा तो उसे खाना नहीं मिला। इसी बात पर गुस्सा बढ़ गया और उसने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के गले पर वार कर दिया। वारदात के बाद वह घबरा गया। पहले वह खेत में खड़ी गेहूं की फसल में छिपा रहा। शाम ढलने पर गांव की श्मशान भूमि में जाकर छिप गया। पुलिस ने शनिवार रात में ही उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। बेटी पांचवीं जबकि बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। मां के साथ सामान्य जीवन जी रहे इन बच्चों ने कभी नहीं सोचा था कि एक ही दिन में उनका संसार इस तरह बदल जाएगा। मां की मौत और पिता के जेल पहुंचने से दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का सहारा उठ गया।

परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। घर का गुजारा मुश्किल से चलता था और अब हालात और भी गंभीर हो गए हैं। गांव में इस घटना से गहरा दुख है। ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि नशे की लत ने एक महिला की जान ले ली और दो मासूमों का जीवन संकट में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed