{"_id":"6a2ee6fc636364562709089c","slug":"encroachment-extends-up-to-20-feet-on-the-hisar-sirsa-road-goods-have-been-placed-on-the-footpath-as-well-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155673-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हिसार-सिरसा रोड पर 20 फीट तक कब्जा फुटपाथ पर भी रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हिसार-सिरसा रोड पर 20 फीट तक कब्जा फुटपाथ पर भी रखा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिरसा-हिसार रोड पर दुकान के बाहर रखे टायर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर दोनों ओर दुकानदारों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों की सीमा से बाहर निकलकर फुटपाथ और सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया गया है, जिससे करीब 20-20 फीट तक सड़क प्रभावित हो रही है। इसके चलते राहगीरों के लिए बने फुटपाथ पूरी तरह समाप्त हो गए हैं और लोगों को भारी वाहनों के बीच चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
सिरसा-हिसार रोड के किनारे स्थित ऑटोमोबाइल, टायर और साइकिल की दुकानों के संचालकों ने सामान सड़क पर ही सजाकर रखा है। टायर, साइकिल, पानी की टंकियां और प्लास्टिक पाइप जैसी वस्तुएं खुले में रखी जा रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। लोडिंग और अनलोडिंग के समय वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े कर दिए जाते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण पर रोक जरूरी है ताकि आवागमन सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा कम किया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -
एक साल पहले हटाया गया था अतिक्रमण
शहरवासियों के अनुसार, करीब एक साल पहले प्रशासन व नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में अब दोबारा स्थिति वैसी ही हो गई है। फुटपाथ ब्लॉक होने के कारण राहगीरों को मुख्य सड़क पर जोखिम उठाकर चलना पड़ता है जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
-- -- -- -
अतिक्रमण की गंभीर समस्या और हर रोज के ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण दुकानदारों ने फुटपाथ को अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है। जब हम सड़क पर चलने को मजबूर होते हैं तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों से डर लगता है। प्रशासन को इस पर तुरंत सख्त एक्शन लेना चाहिए।
- दलबीर, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -
बाजार से सामान लेने या बच्चों को लेकर इस रोड से गुजरते समय हादसे की आशंका रहती है। दुकानों के बाहर गाड़ियां और सामान इस दूर तक फैला रहता है कि निकलने की जगह नहीं बचती। ऊपर से दुकानदारों के पास वाहन खड़े करने वाले ग्राहक भी आधी सड़क घेर लेते हैं।
- कपूर सिंह, शहरवासी।
-- -- -- --
सड़क पर वाहन खड़ा करके सामान का लदान किया जाता है। सुबह के समय जब लोग ऑफिस या कॉलेज जा रहे होते हैं तब ये लोग बड़े वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है नगर परिषद को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।
- कमलेश, शहरवासी।
-- -- -- -- --
व्यापार करना सबका हक है, लेकिन दूसरों की जान जोखिम में डालकर नहीं। 20 फीट का अतिक्रमण किसी भी मायने में जायज नहीं है। जब तक नगर परिषद और पुलिस मिलकर इन पर भारी जुर्माना नहीं लगाएंगे, तब तक यह स्थिति सुधरने वाली नहीं है।
- दलीप शहरवासी।
:: नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण को लेकर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।