सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers from 7 villages will be able to apply on the e-compensation portal till 15th for the damage caused by hailstorm

Fatehabad News: ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए 7 गांवों के किसान 15 तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers from 7 villages will be able to apply on the e-compensation portal till 15th for the damage caused by hailstorm
गांव हिजरावां कलां में सरसों की फसल में हुए नुकसान को दिखाता किसान। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय में 29 मार्च को हुई ओलावृष्टि से खेतों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने 7 गांवों के लिए पोर्टल खोल दिया है। ज्यादा नुकसान वाले गांव में बरसीन और दरियापुर को भी शामिल किया गया है। पहले प्रशासन ने इन गांवों में कम नुकसान बताया था।
Trending Videos


जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि मार्च/अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि व वर्षा से रबी फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 अप्रैल तक खोला है। जिले के प्रभावित गांव बरसीन, भिरड़ाना, भूथन कलां, बिसला, दरियापुर, झलनियां, माजरा गांवों के किसान इस अवधि के दौरान पोर्टल पर अपनी फसल नुकसान की क्लेम ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे संबंधित दस्तावेजों सहित पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। 29 मार्च को शाम के समय ओलावृष्टि हुई थी। करीब 20 गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिसमें प्रशासन ने पहली रिपोर्ट में बिसला, माजरा, भूथनकलां, झलनियां और भिरड़ाना में 50 से 80 फीसदी नुकसान श्रेणी की रिपोर्ट भेजी थी।

-

बरसीन और दरियापुर की बदली रिपोर्ट

गांव बरसीन और दरियापुर को भी ज्यादा नुकसान की श्रेणी रिपोर्ट में शामिल किया है। जबकि पहले इन दोनों गांवों में 20 फीसदी नुकसान प्रशासन ने बताया था। वहीं पोर्टल खुलवाने का दावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किया है। जोड़ा का कहना है कि उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी से बात करके पोर्टल खुलवाया है।



-------------

प्रशासन ने चार गांवों में बताया 20 फीसदी नुकसान

प्रशासन ने शुरुआत में 11 गांवों की रिपोर्ट भेजी थी। इसमें से सात गांवों को 50 से 80 फीसदी नुकसान की श्रेणी में शामिल किया है। जबकि गांव हिजरावां कलां, अकांवाली, दौलतपुर व करनौली में 20 फीसदी नुकसान बताया गया है। 15 अप्रैल के बाद राजस्व विभाग नुकसान वाले गांवों में गिरदावरी शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed