सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gas Cylinder Rumors Spark Panic in Haryana: Consumers Seen Rushing Early Morning Amidst

हरियाणा में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से हड़कंप: झज्जर में भड़के उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर की तोड़फोड़, जाम लगाया

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 14 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

बहादुरगढ़ में स्थिति और गंभीर दिखी, जहां सुबह 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों का कहना था कि वे घंटों से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही।

Gas Cylinder Rumors Spark Panic in Haryana: Consumers Seen Rushing Early Morning Amidst
गैस सिलिंडर नहीं मिलने के विरोध में जाम लगाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झज्जर में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत और डिलीवरी न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने आज एक गैस एजेंसी पर हमला बोल दिया। गुस्से में आए लोगों ने एजेंसी के शीशे तोड़ दिए, सामान बाहर फेंका और आरोप लगाया कि एजेंसी मालिक ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है तथा सिलेंडर जानबूझकर नहीं दे रहा।

Trending Videos

घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोहतक रोड पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर पुलिस की त्वरित पहुंच हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कथित कमी की अफवाहों ने लोगों में खलबली मचा दी है। शनिवार सुबह से ही टोहाना, झज्जर और बहादुरगढ़ समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और यहां तक कि बच्चे भी सिलेंडर लेकर दौड़ते हुए एजेंसियों की ओर भागते दिखे, जबकि कुछ जगहों पर लाइन में जगह लेने को लेकर आपसी बहसें भी हुईं।

टोहाना में गैस एजेंसी खुलने की सूचना मिलते ही लोग सिलेंडर थामे दौड़ पड़े। पहले काउंटर पर पर्ची लेने की होड़ मची, फिर सिलेंडर लेकर लोग घर लौट गए। एजेंसी मालिक मोहित ने बताया कि कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग घबराहट में पैनिक खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को आराम से सिलेंडर मिलेगा और किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



झज्जर के कोसली रोड पर सुबह 7 बजे से ही लगभग 300 लोगों की लाइन लग गई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, लेकिन इसके बावजूद जगह और नंबर को लेकर बहसें होती रहीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। खुफिया तंत्र भी सुबह से स्थिति का जायजा लेता रहा।

बहादुरगढ़ में स्थिति और गंभीर दिखी, जहां सुबह 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों का कहना था कि वे घंटों से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। शहर में घरेलू गैस की किल्लत बरकरार है, जिससे कई परिवार परेशान हैं। यह संकट मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की अफवाहों से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि हरियाणा सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और स्टॉक पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed