फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Habitual offender arrested for setting a shop on fire in Tohana by pouring petrol in Fatehabad

Fatehabad: टोहाना में दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, 11 मुकदमे पहले से दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 04:44 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: Naveen Updated Wed, 19 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना शहर टोहाना में धारा 326(g), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 240 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Habitual offender arrested for setting a shop on fire in Tohana by pouring petrol in Fatehabad
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना शहर पुलिस ने रामनगर में गारमेंट्स की दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार जिले के बरवाला निवासी दीपक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को बृज मोहन पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 4, रामनगर ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। रात 1:30 बजे 2-3 अज्ञात युवक सफेद बोलेरो गाड़ी में आए और तीनों शटरों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सफेद बोलेरो से उतरकर शटरों पर पेट्रोल डालते दिखाई दिए। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दीपक को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि दीपक रामनगर में पहले गलत गतिविधियों में शामिल था और एक-दो बार उसे दुकान मालिक ब्रिज मोहन ने टोका भी गया था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी और मारपीट के 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ये मुकदमे आजाद नगर, उकलाना और बरवाला थानों में दर्ज हैं।


थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना शहर टोहाना में धारा 326(g), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 240 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed