Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
unique initiative to raise awareness among youth against drug abuse: International athlete Sandeep Bishnoi launches a 15-hour push-up campaign
{"_id":"6a856f519822c02b8b0e2c78","slug":"video-unique-initiative-to-raise-awareness-among-youth-against-drug-abuse-international-athlete-sandeep-bishnoi-launches-a-15-hour-push-up-campaign-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ युवाओं को जगाने की अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ युवाओं को जगाने की अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप अभियान
युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने रतिया के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने बुधवार सुबह 8:00 बजे लगातार 15 घंटे तक पुशअप लगाने का संकल्प लेकर अपना अभियान शुरू किया, जो रात 11:00 बजे तक जारी रहेगा।
संदीप बिश्नोई ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। यदि उनके इस 15 घंटे के प्रयास से प्रेरित होकर 50 युवा भी नशा छोड़ने का संकल्प लेते हैं, तो वह इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और पुण्य का काम मानेंगे। तथा उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त बनाना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोड़ना भी है इस दौरान लायंस क्लब सिटी रतिया के पूर्व अध्यक्ष हरवीर जोड़ा, सतीश सरदाना, अनिल रुखाया, हरिश्चंद्र शाक्य और विजय चौहान सहित कई गणमान्य लोगों ने संदीप को फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। वही संदीप के इस साहसिक संकल्प को देखने और उनका समर्थन करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।