बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Habitual offender arrested for setting fire to a shop using petrol; 11 cases already registered against him.

दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, 11 मुकदमे पहले से दर्ज

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:03 PM IST
Habitual offender arrested for setting fire to a shop using petrol; 11 cases already registered against him.
टोहाना। थाना शहर पुलिस ने रामनगर में गारमेंट्स की दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार जिले के बरवाला निवासी दीपक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को बृज मोहन पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 4, रामनगर ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। रात 1:30 बजे 2-3 अज्ञात युवक सफेद बोलेरो गाड़ी में आए और तीनों शटरों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सफेद बोलेरो से उतरकर शटरों पर पेट्रोल डालते दिखाई दिए। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दीपक को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की जाएगी। पूछताछ में सामने आया कि दीपक रामनगर में पहले गलत गतिविधियों में शामिल था और एक-दो बार उसे दुकान मालिक ब्रिज मोहन ने टोका भी गया था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी और मारपीट के 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ये मुकदमे आजाद नगर, उकलाना और बरवाला थानों में दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना शहर टोहाना में धारा 326(g), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 240 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानदारों ने बाइक सवार को पीटा

19 Aug 2026

फरीदकोट में सड़क पर फैले सीवरेज के पानी को लेकर ग्रामीणों ने लगाया धरना

कानपुर: मंधना में सरकारी नाले की पुलिया निर्माण के दौरान खुदी 20 ट्राली मिट्टी चोरी

19 Aug 2026

अजनाला पुलिस का अवैध खनन पर सख्त एक्शन, तड़के रेत से भरे कई ट्रक पकड़े

19 Aug 2026

सिरमाैर: चूना पत्थर खान में भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन मजदूरों की तलाश जारी

19 Aug 2026
विज्ञापन

Video: भारी बारिश से भट्टाकुफर में भूस्खलन, दो गाड़ियां मलबे में दबीं

19 Aug 2026

सोनीपत में बारिश के बाद घर में करंट आने से लोहे की सीढ़ियों पर चढ़ते समय युवक की मौत

19 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कालू वाला में पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन समेत जमीन पर गिरा

कानपुर: नौबस्ता थाने में प्रेम प्रसंग मामले में पकड़े गए युवक ने बाथरूम में पिया तेजाब

19 Aug 2026

कानपुर: तुलसी उपवन में गुंजा रामचरितमानस, मंत्री दयाशंकर मिश्र और सांसद रमेश अवस्थी ने किया नमन

19 Aug 2026

पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद

19 Aug 2026

Video: कुल्लू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बहने लगा पानी

19 Aug 2026

सिविल अस्पताल पठानकोट के पास खड्ड में बारिश की वजह से बढ़ा जलस्तर, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी

फिरोजपुर छावनी में धूमधाम से मनाया तीज पर्व

दियोटसिद्ध: जालपा मंदिर से बीबीएन कॉलेज संपर्क मार्ग पर गिरा पेड़, आवाजाही बाधित

कानपुर में डीपीएस के पास दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

19 Aug 2026

VIDEO: गोंडा में बारिश के चलते इंटर कॉलेज तक के स्कूलों में अवकाश

19 Aug 2026

मक्खू के बंगाली पुल के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने सरपंच को सौंपा

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, खराब भोजन, पेयजल संकट और शिक्षकों की कमी से नाराजगी

19 Aug 2026

कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त

19 Aug 2026

मंडला में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: सेंट्रल बैंक की शाखा में नहीं फहराया तिरंगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

19 Aug 2026

मोगा में आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, एसी और पानी की मोटर चोरी

कानपुर में एडीसीपी पूर्वी की सादी वर्दी में रेड, चकेरी थाने के सामने धड़ल्ले से बिक रही थी शराब

19 Aug 2026

Ujjain: भांग, बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल; भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Aug 2026

VIDEO: घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल

19 Aug 2026

कानपुर: पनकी पावर हाउस प्लांट स्थित रतनपुर गांव में जलभराव, बीमारियों का खतरा

18 Aug 2026

कानपुर: फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

18 Aug 2026

पिनगवां सीएचसी में रिश्वत का खेल! साढ़े 3 लाख का सौदा

18 Aug 2026

23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होंगे 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल

18 Aug 2026

फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की 25 फीसदी सीटें खाली

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed