सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HALSA team inspects legal aid centres in Fatehabad

Fatehabad News: हालसा टीम ने फतेहाबाद में कानूनी सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
HALSA team inspects legal aid centres in Fatehabad
फतेहाबाद। जिले का दौरा करतीं सीजेएम-सह-संयुक्त सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी गुणवत्ता का आकलन करने के लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की उच्च स्तरीय टीम ने जिले का दौरा किया। टीम ने विभिन्न कानूनी सहायता केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सेवाओं, रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की।


टीम ने दौरे की शुरुआत शहरी क्षेत्रों में संचालित लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर्स से की। महिला थाना स्थित कानूनी सहायता केंद्र, बाल कल्याण समिति तथा जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक बोर्ड में स्थापित सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता और अभिलेखों के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानविका यादव ने स्टाफ को निर्देश दिए कि सहायता प्राप्त करने आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके बाद टीम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड और फाइलों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Trending Videos


निरीक्षण का उद्देश्य ऐसे बिंदुओं की पहचान करना रहा जहां सुधार की आवश्यकता है ताकि कानूनी सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जनहितैषी बनाया जा सके। जिला सैनिक बोर्ड में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में भी चर्चा की गई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गठित फील्ड-बेस्ड असेसमेंट टीम का नेतृत्व सीजेएम-सह-संयुक्त सचिव मानविका यादव ने किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुयशा जावा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed