सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather will remain variable for the next 6 days

Fatehabad News: अगले 6 दिन और मौसम रहेगा परिवर्तनशील

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain variable for the next 6 days
फतेहाबाद क्षेत्र में छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते सोमवार सुबह तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाने और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में अगले 6 दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा।


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 6 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार है। सुबह से ही धूप तेज रहने के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शाम के समय मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश से खरीफ फसलों को लाभ मिला है। इससे फसलों में वृद्धि दर बढ़ेगी और सिंचाई की आवश्यकता कम होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

---------

बिजली खपत में आई कमी

जिले में पिछले सप्ताह का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था जिससे लगातार बिजली खपत बढ़ रही थी। इस दौरान जिले में रोजाना 81 लाख तक बिजली की खपत दर्ज हुई थी। तापमान में गिरावट के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के उपयोग में कमी आई है जिससे बिजली की मांग घटी है। पिछले छह दिनों में जिले की बिजली खपत में लगभग 30 लाख यूनिट की कमी दर्ज की गई है जिससे सोमवार को जिले में 47 लाख बिजली यूनिट खर्च हुई है।

------------

प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही के रहने के आसार हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की उम्मीद है। इससे मंगलवार रात्रि से 6 जून के दौरान जिले में मध्यम से तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed