{"_id":"6a1dc4cf1d923dd4dd042efb","slug":"met-the-executive-engineer-regarding-the-electricity-problem-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154927-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अपनी समस्या बारे जानकारी देते चांदपुरा के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। चांदपुरा गांव के किसानों ने सरपंच के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार से मिले। किसानों ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की।
किसानों का कहना है कि पिछले एक साल से टिब्बा फीडर की ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज के कारण फसलें सूख रही हैं और मोटरें जल रही हैं। जाखल से चांदपुरा तक टिब्बा फीडर लगभग 23-24 किलोमीटर लंबी है और ज्यादातर पेड़ों के बीच से गुजरती है। आंधी आने पर लाइन ट्रिप हो जाती है और वोल्टेज 100-150 वोल्ट तक गिर जाता है जिससे पानी की मोटरें नहीं चल पातीं।
ग्रामीणों के अनुसार म्योंद कलां में नया बिजली घर अंडरलोड है जहां सिर्फ चार फीडर काम कर रहे हैं और दो खाली पड़े हैं। किसान मांग कर रहे हैं कि चांदपुरा की लाइन म्योंद कला सब-स्टेशन से जोड़ दी जाए, जिसके लिए केवल चार पोल लगाने हैं। अभी खेत खाली हैं, 10 दिन बाद धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। रोपाई के बाद लाइन डालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि किसान पिछले एक साल से कई अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस बारे में कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Trending Videos