सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   He used to steal to pay for his drug addiction, arrested by the CIA

Fatehabad News: नशे की पूर्ति के लिए करता था चोरी, सीआईए ने किया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
He used to steal to pay for his drug addiction, arrested by the CIA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

टोहाना। सीआईए पुलिस ने गीता काॅलोनी निवासी दीपक को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन का नशा करता है और उसी की पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की दो बालियां और दो हजार की नकदी बरामद की है। सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड 14 स्थित गीता कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने चोरी की शिकायत दी थी। उनके घर से सोने की बालियां और नकदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी ने न केवल उक्त चोरी करना स्वीकार किया, बल्कि टोहाना की अन्य कॉलोनियों में हुई चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी भोली और सुखा के साथ मिल ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता नगर, कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed